search

मार्बल ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, 15 लाख के लेनदेन का था विवाद

Chikheang 2025-10-3 15:36:07 views 1259
  मार्बल ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने किया प्राथमिकी पंजीकृत





जागरण संवाददाता, काशीपुर। मध्यप्रदेश से काशीपुर आए एक मार्बल फिटिंग के ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 15 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

श्योपुर जिले के ग्राम बड़गांव निवासी देवकी राठौर ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति केशव राठौर आरोपी मुन्नू और राशिद निवासी वीरपुर जिला श्योपुर के साथ करीब पांच साल से ठेके पर भवन निर्माण कार्य करता था। काशीपुर में तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था, जिसमें उसके पति के करीब 15 लाख रुपये दोनों आरोपियों पर निकलते थे।



आठ जनवरी 2023 को रुपये लेने की बात कहकर केशव घर से निकले, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पत्नी का आरोप है कि विवाद के चलते दोनों दोस्तों ने केशव को बंधक बनाकर रखा और 31 जनवरी को जान से मारने की नीयत से उन्हें निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट के गड्ढे में धक्का दे दिया।

अगले दिन परिजन काशीपुर पहुंचे तो आरोपी उन्हें सीधे घटना स्थल पर ले गए, जहां गड्ढे में केशव का शव मिला। उनके सिर के पीछे चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी का कहना है कि रुपये हड़पने के लिए दोनों दोस्तों ने साजिशन हत्या की।



आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953