search

अमृतसर में टारगेट किलिंग की साजिश फेल, पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे 4 शूटर; हथियारों समेत गिरफ्तार

deltin33 2025-11-27 01:08:08 views 752
  

पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम की, चार आरोपित गिरफ्तार (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर की टीम ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की संभावित साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और मुहम्मद सिंह दोनों निवासी काजी कोट कलां तरनतारन, लवीश नाहर निवासी बोरीवाला बाजार, गेट हकीमां अमृतसर तथा अमरबीर सिंह निवासी प्रीत एवेन्यू, गेट हकीमां के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक 9 मिमी ग्लाक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस, तथा एक .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गैंग पुर्तगाल आधारित एक वांछित गैंगस्टर के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देशों पर राज्य में टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा था।

विदेशी हैंडलर ने ही आरोपियों तक हथियारों की सप्लाई पहुंचाने का इंतजाम किया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अमृतसर और बटाला में कुछ व्यक्तियों की रेकी की थी और वे आधुनिक हथियारों की मदद से उनकी हत्या की योजना बना रहे थे।

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अमृतसर क्षेत्र में छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर अलग-अलग समय पर हथियारों और पैसों का लेन-देन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस गैंग के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और विदेशी कड़ियों की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। आरोपितों के खिलाफ स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर मेंं केस दर्ज किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476893