search

अररिया में ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 365 मीटर सड़क, किया उद्घाटन

Chikheang 2025-10-3 14:36:10 views 1271
  जनसहयोग से बनी सड़क, ग्रामीणों ने किया उदघाटन। फोटो जागरण





संवाद सूत्र, रेणुग्राम (अररिया)। फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर में मुख्य से सड़क से दुर्गा मंदिर होकर रेलवे स्टेशन जाने वाली श्रमदान से बनी सड़क का सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खवासपुर बाजार से शिव मंदिर, दुर्गा स्थान होकर जाने वाली मुख्य ग्रामीण पथ वर्षों से काफी जर्जर अवस्था में पड़ा था। जो जनप्रतिनिधियों के अनदेखी का शिकार था।



प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि के उपेक्षा एवं उदासीन रवैया से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा की अगुआई में इस सड़क के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया।

जन सहयोग एवं ग्रामीण युवाओं के ग्रामीण श्रमदान से 365 मीटर सड़क का पीसीसी ढलाई कर डाला। पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा ने बताया की यह सड़क काफी महत्वपूर्ण सड़क है। जो काफी जर्जर अवस्था में था।

सड़क में कीचड़ के कारण लोगों की आवाजाही कठिन बना था। स्थिति ऐसी थी कि इस होकर पांव पैदल चलना कठिन बना था। ऐसे में दुर्गा पूजा के समय में लोगों को मंदिर आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल जाने के लिए गांव के हिंदू मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लोगों ने आपसी सहमति कर इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया।

ग्रामीण रिजवान आलम, गुड्डू भगत, नूर मोहम्मद, अशोक झा, सुशील झा, कालिकांत झा, विनोद मंडल आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस सड़क के जीर्णोद्धार के विषय में जानकारी दी गई पर किसी ने ध्यान नही दिया। सभी ने जन सहयोग का निर्णय लिया।



ग्रामीणों ने बताया कि जन सहयोग से बनी यह सड़क दुर्गा पूजा के बाद स्टेशन तक बनेगी। उदघाटन के मौके पर पैक्स अध्यक्ष सनोज झा,रामानंद झा, राजेश झा, दीपू कुमार,मो. जब्बार, दिलीप साह, बेदु मिश्र, प्रिंस कुमार, मो. कबीर, देवेंद्र विश्वास सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953