search

झरिया फल मंडी के कैरेट गोदाम में लगी भीषण आग, असामाजिक तत्वों पर आरोप, जुआ अड्डे बनाने की आशंका

Chikheang 2025-11-26 22:37:46 views 895
  

कैरेट गोदाम में लगी भीषण आग



जागरण संवाददाता, झरिया। झरिया बिहार बिल्डिंग राज ग्राउंड स्थित कृषि बाजार समिति हाट में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब कैरेट गोदाम में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग भयानक रूप धारण कर ली इस दौरान आग की लपटे आसपास के दो गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के बाद पूरे बाजार परिसर में अफरा तफरी का माहौल पसर गया। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग नही बुझी। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।  

खबर मिलते ही दमकल वाहन राज ग्राउंड पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों ने कहा कि गोदाम में रखे कैरेट और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गए है।  

गोदाम संचालक सीताराम कुमार व सुबोध कुमार ने बताया कि घटना से लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
शाम होते ही संचालित हो जाता है जुआ अड्डा

यू तो कृषि बाजार हाट में सब्जी व फल के दुकान संचालित है। लेकिन आसपास के लोगों द्वारा शाम होते ही जुआ अड्डा संचालित कर देते है। जहां देर रात तक जुआ संचालित रहता है। आसपास के कई इलाकों से लोग जुआ खेलने पहुंचते है।  

एक दुकानदार ने नाम नहीं छापने के शर्त में बताया कि दबंगों द्वारा आए दिन परेशान किया जाता है। वह चाहते है कि लोग उक्त स्थान छोड़ दे ताकि वह उस स्थान को अपने कब्जे में कर सके।
कृषि बाजार समिति बरवा अड्डा में भी कई बार हो चुका है घटना

धनबाद के कृषि बाजार समिति बरवाअड्डा में भी फलों के कैरेट का भरमार है। विगत वर्ष दो बार कैरेट में आग लगने की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद हजारों की संख्या में कृषि बाजार समिति में कैरेट आसानी से देखा जा सकता है। इसके बावजूद समिति द्वारा उक्त कैरेट को वहां से हटाने में असमर्थ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940