search

फरीदाबाद में सरपंच का बेटा निकला लुटेरा गैंग का बॉस, खुद को छिपाने के लिए बांधा मुंह पर कपड़ा

Chikheang 2025-11-26 22:07:36 views 1263
  

फरीदाबाद में एक सीए से 25 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड महिला सरपंच का बेटा निकला। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दो दिन पहले CA से हुई 25 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड महिला सरपंच का बेटा निकला। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की थी। उसे CA के रूट की पूरी जानकारी थी। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नवीन, अभिषेक और अभिषेक सिंह शामिल हैं। तीनों गांव के ही रहने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नवीन नरियाला गांव की महिला सरपंच ओमवती का बेटा है। सोमवार शाम को MVN एथेंस सोसायटी में रहने वाले और एक प्राइवेट कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित अपने स्कूटर से सोहना रोड, सेक्टर 25 पर रेड लाइट के पास घर लौट रहे थे। उनके बैग में 25.33 लाख रुपये थे। जब वह सीही गेट के पास कम्युनिटी हॉल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गनपॉइंट पर उनसे 25.33 लाख रुपये लूट लिए।

शिकायत के आधार पर बल्लभगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को सौंपी गई। पूछताछ में पता चला कि नवीन ही इस घटना का मास्टरमाइंड है। नवीन को पता था कि रोहित एक फर्म में CA का काम करता है। वह फर्म का मनी ट्रांसफर संभालता है। सोमवार सुबह ही नवीन ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।

इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधेरे में सीही गेट बल्लभगढ़ के पास वारदात को अंजाम दिया। शिकायत करने वाला नवीन को अच्छी तरह जानता था। इसीलिए लूट के दौरान नवीन अपने एक साथी के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमता रहा। ताकि रोहित उसे पहचान न सके। नवीन को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। बाकी दो साथियों को जेल भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925