search

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे सैम पित्रौदा, भाजपा ने साधा निशाना

deltin33 2025-10-3 13:06:19 views 1281
  विदेश दौरे पर राहुल गांधी के साथ सैम पित्रोदा लगातार देखे जा रहे हैं (फोटो- एक्स)





आईएएनएस, नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि सैम पित्रोदा विदेश नीति के मामलों में राहुल गांधी का मार्गदर्शन नहीं करते, लेकिन राहुल के कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के दौरे के दौरान पित्रोदा की उनकी साथ मौजूदगी चिदंबरम के दावे को खारिज करती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राहुल गांधी के साथ सैम पित्रोदा लगातार देखे जा रहे हैं




विश्लेषकों का मानना है कि पित्रोदा की उपस्थिति केवल तस्वीरें खिंचवाने तक सीमित नहीं है बल्कि, यह इस विदेश यात्रा के दौरान राहुल गांधी के एक करीबी मार्गदर्शक और सलाहकार के रूप में उनकी भूमिका का संकेत देती है।


पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं




राहुल गांधी वर्तमान में दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वे चार देशों में राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदायों के साथ संवाद कर रहे हैं। 90 वर्षीय पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने राहुल गांधी के लिए कई महत्वपूर्ण विदेश यात्राओं का आयोजन किया है। इसमें अमेरिका और यूरोप की यात्राएं शामिल हैं।


भाजपा ने साधा निशाना




भाजपा नेताओं का कहना है कि पित्रोदा के विचार कांग्रेस की व्यापक वैचारिक दिशा को दर्शाते हैं। उनका तर्क है कि पित्रोदा राहुल की विचारदृष्टि को प्रभावित करते हैं, जिसके चलते नेता विपक्ष के बयानों से वैश्विक मंच पर भारत की किरकिरी होती है।

यह भी पढ़ें- \“विदेशी धरती पर भारत का अपमान कर रहे राहुल\“, भाजपा बोली- सत्ता पाने के लिए दे रहे ऐसे बयान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521