search

कैथल में दो नाबालिग बहनों का अपहरण, पड़ोस के 8 लोगों पर केस दर्ज

LHC0088 2025-11-26 20:06:53 views 583
  

दो नाबालिग बहनों का अपहरण करने के आरोप में आठ नामजद। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कैथल। दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-21 के पास स्थित एक कालोनी निवासी महिला कि शिकायत पर पड़ोस में ही रहने वाले आरोपित सागर, अणन, मेजर, लाली, कमल, अरुण, करतार सहित आठ लोगों पर सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल नाबालिगों की तलाश की जा रही है और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नाबालिगों की मां ने शिकायत में बताया कि वे सेक्टर-21 के पास एक बस्ती में रहते हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं। 23 नवंबर को उनके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से शहर में चले गए। इस दौरान उसकी करीब 13 और 14 वर्ष की दो नाबालिग बेटियां घर पर अकेली थी।

दोपहर के समय उन्हें अकेला पाकर सभी आरोपित दोनों बेटियों को अपहरण करके ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर लड़कियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शिकायतकर्ता ने अनहोनी की आशंका भी जताई है।

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही नाबालिगों को तलाश कर स्वजन को सौंप दिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601