search

Gaya: जंगल से गांव तक पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई स्थानों से 422 लीटर शराब बरामद

Chikheang 2025-10-3 11:05:44 views 1264
  विभिन्न स्थानों से बरामद की गई 422 लीटर शराब। सांकेतिक फोटो





संवाद सूत्र, इमामगंज। इमामगंज प्रखंड के सुहैल-सलैया थाने की पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है।

थानाध्यक्ष रविकांत कुमार के अनुसार, जारी आहर के जंगल में स्थित इस भट्ठी से 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब और संबंधित उपकरणों को नष्ट किया गया है।

भट्ठी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, इमामगंज पुलिस ने पटेल परसिया गांव के विशेश्वर साव के घर से 15 लीटर देशी शराब बरामद की है।


छापमारी कर बरामद की अंग्रेजी शराब

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि धंधेबाज पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था, जिसके खिलाफ प्राथमिकी की गई है।  बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौर गांव में भी पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बकरौर स्थित एक घर में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, केन बियर और एक डीपफ्रिजर मिला। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर मौके से फरार हो गया।   



इधर फतेहपुर में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए टनकुप्पा पुलिस ने सर्च अभियान तेज किया। बरडीहा दुखिविगहा गांव में छापेमारी के दौरान 162 लीटर देसी शराब जब्त की गई।  
शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

आमस थाना की पुलिस ने भी 60 लीटर शराब और चोरी की बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।  इधर आमस थाने की पुलिस ने आमस मोड़ के पास से 60 लीटर शराब एवं चोरी की बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।  



पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि तस्कर को शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर बांकेबाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनदाहा निवासी मंगर यादव का पुत्र विशुनदेव यादव है।  

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में रंगदारी के लिए ठेकेदार पर जानलेवा हमला; तलवार से काटी नाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला



यह भी पढ़ें- Gopalganj: 78 साल बाद इस गांव में किसी शंकराचार्य का हुआ आगमन, अविमुक्तेश्वरानंद का देसी गाय पर जोर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160415