search

मोरक्को में जेन जी का सरकार विरोधी प्रदर्शन हुआ हिंसक, दो की मौत

deltin33 2025-10-3 10:35:41 views 1258
  मोरक्को में जेन जी का सरकार विरोधी प्रदर्शन हुआ हिंसक, दो की मौत (फोटो- रॉयटर)





एपी, रबात। मोरक्को में जेन जी का विरोध प्रदर्शन जारी है। युवा बुधवार को लगातार पांचवीं रात विरोध करने सड़कों पर उतरे। सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर हो रहा यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह मौतें रबात से 500 किलोमीटर दक्षिण में लेक्लिया में हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने कहा कि आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में दो लोग मारे गए। सेल नामक शहर में सैकड़ों नकाबपोशों ने, जिनमें अधिकांश किशोर थे कारों, बैंकों और दुकानों में आग लगा दी। वे लूटपाट कर रहे थे, जबकि पुलिस कहीं नजर नहीं आई।



मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी, एमएपी ने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गई, वे पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि कोई भी प्रत्यक्षदर्शी इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका।

इसके अलावा कोई और विवरण नहीं था। इन प्रदर्शनों ने देश को चौंका दिया है और मोरक्को में पिछले कुछ वर्षों में हुए सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक बनकर उभरा है। ये प्रदर्शन नए स्थानों पर फैल रहे हैं।



जेन जी प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग व्यापक भ्रष्टाचार की ¨नदा करते हैं। उन्होंने 2030 के विश्व कप की तैयारी के लिए अरबों डालर खर्च करने पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि कई स्कूलों और अस्पतालों में धन की कमी है और वे गंभीर स्थिति में हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521