search

अयोध्या में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Chikheang 2025-10-3 09:35:52 views 1261
  भाजपा के युवा कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर





जागरण संवाददाता, अयोध्या। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ता आलोक सिंह को गोली मारी गई। गोली उनके कंधे में लगी है। उनको श्रीराम अस्पताल से मेडिकल कालेज दर्शन नगर रेफर किया गया है।

घटना अयोध्याधाम में गुरुवार की देरशाम रामघाट क्षेत्र की है। आलोक सिंह नया घाट पर सजने वाली दुर्गा पूजा की आयोजन समिति से भी जुड़े हैं।

उनपर हमला तब हुआ, जब वह प्रतिमा विसर्जन की तैयारी में लगे हुए थे। उनके पिता दिवंगत हरिशंकर सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में थे। गोली उनके कंधे पर लगी इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



आलोक प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। वह अपने साझीदार से बात कर रहे थे। आशंका है कि साझीदार ने ही आलोक को गोली मारी है। हमले के बाद घाट पर खड़े लोगों ने आलोक के साझीदार को पकड़ पर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार मामला प्रापर्टी डीलिंग से जुड़ा होने की आशंका है। पकड़े गए युवक का नाम मोहित है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953