search

Badaun News: भाजपा नेता आपस में भिड़े, रंगदारी और जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

Chikheang 2025-11-26 16:07:04 views 900
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। भाजपा नेता आपस में ही भिड़ गए हैं। पूर्व सभासद और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने एक भाजपा नेता के खिलाफ जान से मारने की धमकी, तमंचा तानने और रंगदारी वसूलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
छवि खराब करने का आरोप

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित शर्मा पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भाजपा की छवि खराब करने और भाजपा कार्यकर्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अमित शर्मा द्वारा कई फर्जी आइडी बनाकर उनके व महामंत्री राजकुमार मौर्य के खिलाफ दुष्प्रचार किया है। इसका विरोध करने पर चार दिन पहले अमित शर्मा ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बीस हजार रुपये बतौर रंगदारी मांगी।

इधर, पूर्व सभासद मोनू महाजन ने आरोप लगाया कि एक वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। 14 नवंबर को वह चंदौसी जा रहे थे तो आगे राेक एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925