search

पिता की हत्या कर बीमा की रकम हड़पने में विशाल का जीजा भी शामिल था, हापुड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-3 06:06:12 views 1264
  विशाल के पिता की हत्या में शामिल उसका जीजा गिरफ्तार।





जागरण संवाददाता, हापुड़। मां-बाप व पत्नी की हत्या कर करीब डेढ़ करोड़ का बीमा क्लेम हड़पने वाले शातिर मास्टरमांइड विशाल के हापुड़ निवासी जीजा संजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी जीजा अपने साले विशाल के साथ उसके पिता की हत्या में शामिल था। वह बाइक पर लेकर विशाल के पिता को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आया था। जहां जानबूझकर एक वाहन से उन्हें टक्कर लगवाई गई थी।

घायलावस्था में विशाल के पिता को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। विशाल ने 27 मार्च 2024 को थाना गढ़मुक्तेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



जिसमें उसने बताया था कि 20 मार्च को उसके पिता मुकेश चंद सिंघल हापुड़ के रहने वाले उसके जीजा संजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए गए थे।

लौटते वक्त स्याना फ्लाईओवर के पास लघुशंका के लिए पिता ने बाइक रुकवा ली। लघुशंका करने के दौरान अनियंत्रित वाहन के चालक ने पिता को टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जीजा ने पिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां दो अप्रैल 2024 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


विशाल के कहने पर कराई थी दुर्घटना

संजय ने विशाल के कहने पर उसके पिता को वाहन से टक्कर लगवाई थी। अस्पताल में विशाल ने ही पिता को मौत के घाट उतारा था। इतना ही नहीं मामले में पुलिस की जांच भी खोखली साबित हुई। पुलिस ने भी जांच के बाद दुर्घटना की धाराओं में चार्जशीट लगाकर मामले की इतिश्री कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
संभल पुलिस की कार्रवाई पर हुआ राजफाश

मामले में संभल की एएसपी अनुकृति शर्मा की जांच के बाद बीमा क्लेम हड़पने का पर्दाफाश हुआ। जिसके बाद हापुड़ पुलिस ने विशाल व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि विशाल मां-बाप व पत्नी की हत्या कर डेढ़ करोड़ रुपये का बीमा क्लेम हड़प चुका है।



मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। विशाल के सहयोगियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

- ज्ञानंजय सिंह, एसपी


यह भी पढ़ें- बीमा क्लेम के लिए मां-बाप और पत्नी की हत्या, महिला दलाल की मदद से कीं 14 शादियां, लाखों में देता था दलाली
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138