search

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

LHC0088 2025-11-26 14:07:01 views 1240
  

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक तीन लोग घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा मंगलवार और बुधवार की रात को जांजगीर पुलिस स्टेशन एरिया के सुकली गांव के पास हुआ, जब पीड़ित, सभी नवागढ़ के एक इलाके के रहने वाले थे, एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
पांच लोगों की मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दौरान उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
घटना की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) के रूप में हुई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816