deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

ओडिशा में असिस्टेंट BDO ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम

LHC0088 2025-10-3 03:36:23 views 945

  प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)





जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के केंदुझर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक असिस्टेंट बीडीओ ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिलहाल फरार है।

नंदीपड़ा थाना क्षेत्र दनरा गांव में गुरुवार को हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी (एबीडीओ) देबी प्रसाद जेना ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जेना और उसकी पत्नी के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जेना ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

गंभीर हालत में महिला को पहले सालानियन अस्पताल और फिर भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला खून से लथपथ हालत में घर में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।



घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी द्वारा इस तरह की घटना करना चौंकाने वाला है। जेना वर्तमान में भद्रक जिले के बंटा ब्लॉक में एबीडीओ के पद पर कार्यरत है।

पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह घरेलू विवाद प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67211