search

रामपुर में दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक पुलिस मुठभेड़ में ग‍िरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Chikheang 2025-10-3 03:06:39 views 1199
  पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपित तांत्रिक घायल, गिरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर





जागरण संवाददाता, रामपुर। महिला को तंत्र क्रिया के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोपित तांत्रिक पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के लिए पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि थाना मिलक खानम का रहने वाला गुलफाम खुद को तांत्रिक बताता है। 25 सितंबर को आरोपित उसके घर आया और तंत्र क्रियाओं के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। तंत्र के जरिये उसके घर की समस्याओं के निस्तारण का सब्जबाग दिखाया। इसके बाद आरोपित ने उसे फोन कर कई बार अपने घर बुलाया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इसी दौरान एक बार बेहोश कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर उसे वीडियो दिखाकर धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो प्रसारित कर देगा। धमकी से डरी सहमी पीड़िता से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपित ने धमकाकर पीड़िता से मोटी रकम भी वसूल ली।  

पीड़िता का पति बाहर काम करता है। आरोपित ने इसका भरपूर लाभ उठाया। आखिरकार धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पूरा प्रकरण बता दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपित तांत्रिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। रात में उसकी तलाश के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  





कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में उसके एक पैर में गोली लग गई जिससे वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953