search

कैथल में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पूरे इलाके में सनसनी

cy520520 2025-11-25 20:37:05 views 1180
  

सेक्टर-18 में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कैथल। करनाल रोड सेक्टर-18 के पास सड़क किनारे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह सेक्टर में सैर करने के लिए आए लोगों ने जैसे ही लोगों ने शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। अभी तक उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सुबह पुलिस थाना में किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि सेक्टर-18 में एक प्रेस वाले का खोखा बना हुआ है। उसके पीछे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मृतक पड़ा था।

इस संबंध में तुरंत सिविल अस्पताल में सूचना दी गई और एंबुलेंस के जरिए मृतक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक व्यक्ति के पास कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275