search

कहीं आप भी न कर दें ये गलती! यूपी में 299 बाइक चालकों पर एक्शन, इस बार हेलमेट नहीं है वजह

deltin33 2025-11-25 20:07:10 views 1265
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मिशन शक्ति के जिले की सभी थाना क्षेत्र में गत सोमवार की देर रात जांच अभियान चलाया। इस दौरान 60 स्थानों पर 2,488 वाहनों की जांच की। सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे 299 बाइक चालकों को पकड़ा। उनके खिलाफ यातायात में बाधा उत्पन्न करने के मामले में कार्यवाही की गयी। सात चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवायी गयी। तीन चार पहिया वाहनों से हूटर व बत्ती उतरवाया।

वहीं गलत तरीके से लगे नंबर प्लेट के कारण आठ चार पहिया वाहनों के स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। जबकि शासकीय व जातिसूचक शब्द लिखे होने के कारण नौ चार पहिया वाहनों के स्वामियों पर कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों की अवहेलना करके आ-जा रहे 1,532 वाहनों के स्वामियों को दोबारा ऐसी स्थिति में मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराना है। इसके साथ ही नियमों के बारे में वाहन चालकों व अन्य लोगों को जागरूक किया जाना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476336