नई दिल्ली। सुदीप फार्मा आईपीओ (Sudeep Pharma IPO) के जीएमपी का हर कोई दीवाना हो रहा है। ग्रे मार्केट (IPO GMP) में इस आईपीओ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आज इस आईपीओ में निवेश करने का आखिरी दिन है। आप इस आईपीओ में शाम 5 बजे तक निवेश कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोपहर 1 बजे तक इस आईपीओ का कुल सब्सक्रिप्शन 16.49 गुना हुआ है। वहीं रिटेल सब्सक्रिप्शन 8.99 गुना है।
जीएमपी देख दीवाने हुए निवेशक
ओपनिंग से तीन दिन पहले ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 93 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया। ओपनिंग से दो पहले इसके जीएमपी ने सबसे ज्यादा हाई रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि ओपनिंग के बाद से ही इसके जीएमपी में लगातार गिरावट आई है।
आज ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 83 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है। अब जानते हैं कि आनंद राठी ने इस आईपीओ पर क्या सलाह दी है।
| तारीख | जीएमपी (रुपये प्रति शेयर) | | 18-11-25 | 93 | | 19-11-25 | 130 | | 20-11-25 | 122 | | 21-11-25 | 115 | | 22-11-25 | 113 | | 23-11-25 | 121 | | 24-11-25 | 90 | | 25-11-25 | 83 |
यह भी पढ़ें:-Lowest Return: Nippon से लेकर Axis तक इन 10 म्यूचुअल फंड ने डुबोया पैसा, कहीं आप भी तो नहीं गए फंस?
आनंद राठी ने क्या दी सलाह?
आनंद राठी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो वित्त वर्ष 2024-25 में इसका P/E 48.3 गुना है। शेयर्स जारी होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 66,979 मिलियन हो जाएगा। आनंद राठी की रिपोर्ट में इसे फुली प्राइस कहा और लंबे समय के लिए निवेश करने की सलाह दी है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?
| साल | रेवेन्यू | प्रॉफिट आफ्टर टैक्स | | जून 2025 तक | 124.9 करोड़ रुपये | 31.3 करोड़ रुपये | | वित्त वर्ष 2024-25 | 502 करोड़ रुपये | 138.7 करोड़ रुपये | | वित्त वर्ष 2022-23 | 459.3 करोड़ रुपये | 133.2 करोड़ रुपये | | वित्त वर्ष 2022-23 | 428.7 करोड़ रुपये | 62.3 करोड़ रुपये |
सुदीप फार्मा आईपीओ के बारे में बेसिक जानकारी
| प्राइस बैंड | 563 रुपये से 593 रुपये | | लॉट साइज | 25 इक्विटी शेयर्स | | फेस वैल्यू | 1 रुपये | | फ्रेश इश्यू | 95 लाख शेयर्स | | ऑफर फोर सेल | 13,490,726 शेयर्स | | कब खुला? | 21 नवंबर 2025 | | कब बंद होगा? | 25 नवंबर 2025 |
कंपनी क्या काम करती है?
सुदीप फार्मा की शुरुआत 1989 में हुई। ये मुख्य तौर पर फार्मा और न्यूट्रिशन फूड जैसे प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इस कंपनी के आज 100 से ज्यादा प्रोडक्ट्स मार्केट में है। इस कंपनी को इंटरनेशनल तौर पर पहचान मिली है। ये कंपनी आज लगभग 100 देशों में फैली हुई है। इनमें यूएसए, यूरोप, यूके इत्यादि शामिल हैं। |