search

Honda CB750 Hornet ई-क्लच और नए कलर ऑप्शंस के साथ हुई अपडेट, मिला पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक

cy520520 2025-11-25 17:28:50 views 474
  

Honda CB750 Hornet नई ई-क्लच तकनीक से लैस हुई।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। होंडा मोटरसाइकिल अपनी बड़ी मोटरसाइकिलों को ई-क्लच के साथ अपडेट कर रही है। कंपनी ने 2026 Honda CB750 Hornet को भी ई-क्लच से अपडेट कर दिया है। इसे ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया है। यह तकनीक राइड को और भी ज्यादा आसान और स्मूद बनाती है। इसके डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इस बाइक को नए कलर ऑप्शन दिया गया है। इस मॉडल को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले जैसा दमदार इंजन

2026 Honda CB750 Hornet में वही पुराना पावरफुल 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें नया ई-क्लच फीचर दिया गया है, जो राइडर को क्लच पर ज्यादा मेहनत नहीं करने देती। इसकी मदद सेगियर शिफ्टिंग बेहतर आसान हो जाती है। इस सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स लगे हैं, जो क्लच ऑपरेशन को ऑटोमेटिक कर देते हैं। कंपनी राइडर को फुल मैनुअल कंट्रोल का ऑप्शन भी दे रही है।

  
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

होंडा मोटरसाइकिल ने Honda CB750 Hornet के साइकल पार्ट्स में बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहली की तरह ही Showa SFF-BP USD फोर्क (फ्रंट) और लिंक्ड मोनोशॉक (रियर) का इस्तेमाल हुआ है। इसमें पहले की तरह ही ब्रेकिंग सेटअप है। इसके आगे की तरफ 296mm के डुअल डिस्क और पीछे की तरफ 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें डुअल चैनल ABS भी मिलता है।

  
Honda CB750 Hornet के फीचर्स

इसमें पहले की तरह ही कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ और नेविगेशन सपोर्ट, HSTC (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल), चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। इन सभी फीचर्स के साथ यह बाइक टेक-सेवी राइडर्स के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाती है।

  
नए कलर ऑप्शंस

Honda ने 2026 CB750 Hornet में नए और स्टाइलिश कलर ऑप्शंस जोड़े हैं। यह कलर ग्रेफाइट ब्लैक और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक (लाल फ्रेम के साथ), वुल्फ सिल्वर मेटैलिक के साथ इरिडियम ग्रे मेटैलिक, गोल्डफिंच येलो के साथ वुल्फ सिल्वर मेटैलिक, मैट जींस ब्लू मेटैलिक के साथ मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक है। ये नए कलर ऑप्शंस बाइक को और स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145847

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com