search

कटक में बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़कर कंटेनर से टकराई बोलेरो, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

cy520520 2025-11-25 17:07:26 views 1251
  

कटक में सड़क दुर्घटना। फोटो जागरण  



जारण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर कटक जिले के टांगी थाना अंतर्गत बइंचुआ–रजकणा चौक के पास तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टांगी पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बचाकर कटक के बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

सूचना के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 3:50 बजे के आसपास केंदुझर से भुवनेश्वर की ओर आ रही एक बोलेरो डिवाइडर तोड़कर दूसरी दिशा से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर भुवनेश्वर से चंडीखोल की ओर जा रहा था।

बोलेरो में खदान में काम करने वाले लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को टांगी पुलिस ने बचाकर तुरंत कटक बड़े मेडिकल भेजा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच कर रही है ।कंटेनर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और उसमें सवार चालक या हेल्पर में से किसी को चोट नहीं आई है।पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900