बांकेबिहारी के प्राकट्यस्थल पर वैदिक विधि से महा अभिषेक हुआ।
जागरण संवाददाता, वृंदावन। विहार पंचमी पर मंगलवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्यस्थल पर वैदिक विधि से महा अभिषेक हुआ। अभिषेक के दौरान पूरा परिसर “बधाई हो… बधाई हो…” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह मंत्रोच्चार के बीच सेवायतों ने ठाकुर का महाभिषेक किया। करीब एक घंटे तक महाभिषेक किया गया। शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गईं। बैंड–बाजा, ढोल, नगाड़े और डमरू की गूंज के बीच हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे।
स्वामी हरिदास जी चांदी के रथ पर विराजमान होकर अपने लाडले ठाकुर बांके बिहारी को प्रकाट्य उत्सव की बधाई देने के लिए निधिवन से बांके बिहारी मंदिर की ओर रवाना होंगे।
विहार पंचमी की बधाई अर्पित की जाएगी
दोपहर में स्वामी हरिदास जी का रथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगा, जहां ठाकुर जी को पारम्परिक रूप से विहार पंचमी की बधाई अर्पित की जाएगी। |