search

अब बूंदी के लड्डू में भी मिलावट, दूध या खोया खा रहे हैं तो जरा ध्यान से... कासगंज में मिलावटी मिठाई!

deltin33 2025-11-25 14:06:44 views 1212
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कासगंज। बूंदी के लड्डू, दूध, खोया खा रहे हैं तो जरा ध्यान से। जांच में इनकी गुणवत्ता अद्योमानक मिली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अब इन पर कार्रवाई करने जा रहा है।
जिले में मिलावटाखोरोें का बोलबाला है। खाने के सामान में जमकर मिलावट की जा रही है। ये स्थिति गांव में ही नहीं शहरी क्षेत्रों में भी है। दूध और उनसे बनी खाद्य सामग्री में तो मिलावट हाेती थी। अब बूंदी के लड्डू भी मिलावटी मिल रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जांच के भेज थे 32 खाद्य सामग्री के नमूने



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दीपावली के आसपास जिले में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने दुकानों से दूध और उनके बने सामान के अलावा बूंदी के लड्डू, सोनपापड़ी, बर्फी, मिल्क केक समेत 32 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज थे। इनकी जांच रिपोर्ट आ गई है। 32 नमूनों मेें से 15 नमूने अधोमानक मिले हैं। इनमें दूध के तीन, खोए की बर्फी के चार, खोया का एक, मिल्क केक का एक, मलाई बर्फी के दो, साेनपापड़ी के दो और बूंदी के लड्डू के दो नमूने अधोमानक मिले है।
15 मिले अद्योमानक, मावा की बर्फी, दूध और सोनपाड़ी भी मिले गुणवत्ताहीन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। नमूने की दोबारा जांच कराने के लिए दुकानदार नोटिस मिलने के एक माह के अंदर उनके कार्यालय में आधार बताकर अपील कर सकते हैं। समय बीत जाने के बाद उनके दुकानदार के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर दिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476546