search

हरिद्वार में नशे के कैप्सूल बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, 112 कैप्सूल बरामद

cy520520 2025-11-25 13:37:03 views 837
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण, लक्सर (हरिद्वार)। पुलिस ने रविवार रात नशे के कैप्सूल बेचते मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 112 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपित दाबकी गांव स्थित मेडिकल स्टोर से नशे के कैप्सूल लाकर बेच रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाल राजीव कुमार रौथाण ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस बालावाली तिराहा पहुंची। यहां स्थित वंशिका मेडिकल स्टोर पर खड़े युवक पुलिस टीम को देख निकल गए। मेडिकल स्टोर संचालक अमित कुमार निवासी गोवर्धनपुर मार्ग शेखपुरी ने पुलिस से एक पॉलिथीन छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस ने उससे पॉलिथीन लेकर खोली तो उसमें नशे के कैप्सूल थे। आरोपित ने बताया कि दाबकी गांव स्थित मेडिकल स्टोर से वह कैप्सूल लाकर मुनाफे के लालच में बेचता है। मेडिकल स्टोर संचालक का नाम वह नहीं जानता। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Haridwar News: भेल में 2 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290