ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता Mahindra की ओर से SUV सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी निर्माता की कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट MX2 को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Mahindra XUV 3XO Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra XUV 3XO Price
Mahindra की ओर से XUV 3XO के डीजल वेरिएंट के तौर पर MX2 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम (Mahindra XUV 3XO MX2 Price) कीमत 8.95 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 78 हजार रुपये आरटीओ और करीब 45 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra XUV 3XO MX2 on road price करीब 10.18 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट MX2 को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.18 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 8.18 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 13309 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 9 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 8.18 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13309 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO MX2 के लिए करीब 2.99 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 13.17 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Mahindra की ओर से XUV 3XO को कंपनी सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite जैसी SUVs के साथ होता है। |