deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी पति ग‍िरफ्तार, भेजा गया जेल

cy520520 Yesterday 01:37 views 840

  



संवाद सूत्र, सैफनी। चरित्र पर शक को लेकर शनिवार को गोली मारकर पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज भेज दिया गया।

हत्या की यह वारदात थाना सैफनी क्षेत्र के ग्राम रायपुर का लोधो वाला मझरा में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई थी। हत्यारोपित रामवीर का विवाह 14 साल पहले शीला के साथ हुआ था। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बाद में दंपती के बीच अनबन चलने लगी थी। रामवीर पत्नी पर शक करता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन कलह होती थी। इससे परेशान होकर कुछ दिन पहले शीला अपने मायके चली गई थी। दो दिन पहले ही वह अपनी मां के साथ ससुराल लौटी थी। शनिवार को फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद जब शीला रामवीर के लिए खाने की थाली परोसकर लाई तभी अचानक उसने तमंचे से पत्नी की बाई कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गोली की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने रामवीर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पीछा करने पर ग्रामीणों को डराने के लिए हवा में फायरिंग भी की थी। बाद में एक मकान की छत पर चढ़ गया था। पुलिस उसे कई घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर सकी थी। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।

इस मामले में रविवार को आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपित के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। उधर, मां की मौत और पिता के जेल जाने से तीनों बच्चे अनाथ से हो गए हैं। हालांकि बच्चों की नानी उनकी देखभाल कर रही हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124194