search

सेवानिवृत्त शिक्षक बने साइबर ठगी का शिकार, शेयर बाजार में डूबे लाखों

Chikheang 2025-11-24 17:37:44 views 1108
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, देवघर। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत सरकारी शिक्षक से 17 लाख की साइबर ठगी कर ली गयी है।

पीड़ित अशोक कुमार जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सिनेमा हाल के पास रहते हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा लगाकर अधिक मुनाफा कमाने को लेकर प्रचार देखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके बाद उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल किया। दुबे शेयर मार्केट में पैसा लगाया जाना था। पैसा लगाने पर काफी अच्छा मुनाफा देने की बात कही गयी थी।

वे झांसा में आ गए और धीरे-धीरे उन्होंने 17 लाख रुपया इसमें लगा दिया। ये पैसा उनके सेवानिवृति का पैसा था। बाद में उनका फोन नहीं उठाया जाने लगा। उन्हें पैसा वापस नहीं मिला।

वहीं, उनका एप भी बंद कर दिया गया। उसके बाद उन्हें समझ में आया कि वे असल में साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाने में कर दी। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने की पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि वह इन जैसी घटनाओं से बच सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167755