search

मंडप के वाशरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

cy520520 2025-11-24 14:37:18 views 1191
  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अपने परिजन की शादी समारोह में शामिल होने आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला थाने पहुंचा है। आरोपी युवक को पीड़िता ने अपना परिचित बताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, पीड़िता की शिकायत पर द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के द्वारका नार्थ थाना पुलिस को द्वारका स्थित कम्युनिटी सेंटर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि पीड़िता किशोरी उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली है। उसके पिता कामगार हैं।

बताया कि शनिवार को वह अपने परिजनों के साथ हरदोई से दिल्ली में रहने वाले अपने एक परिजन की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसके तमाम परिजन उसी बस में सवार होकर दिल्ली आए थे।

पीड़िता का आरोप है कि समारोह के दौरान देर रात वह वाशरूम जा रही थी, तभी आरोपी पीछे से वाशरूम में घुस गया। आरोपी ने जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच समारोह में मौजूद कुछ महिला वाशरूम पहुंची और दोनों को देखकर शोर मचा दिया। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसका बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया।

छानबीन में पता चला कि आरोपित हरदोई में पीड़िता के पड़ोस में रहता है और दूर का स्वजन भी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163218