search

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: बस पलटने से 50 सवारियां घायल, नोएडा से लखनऊ जा रही थी गाड़ी

Chikheang 2025-11-24 14:37:07 views 1260
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात डेढ़ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 पर नोएडा आगरा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से 50 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नोएडा से लखनऊ जा रही एक निजी बस


55 से 60 सवारियां लेकर नोएडा से लखनऊ जा रही एक निजी बस रविवार देर रात डेढ़ बजे थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 127 पर नोएडा आगरा मार्ग अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं तीन यात्री बस में ही फंस गए। चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उनको जिला अस्पताल भेजा। वहीं आठ घायल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भी भेजे गए हैं।
19 यात्रियों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया। 19 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन गंभीर को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यात्रियों ने बताया कि हादसे से 10 मिनट पहले ही बस के चालक बदले गए थे। दोनों हंसी−मजाक कर रहे थे। इसी के कारण हादसा हो गया।
घायल यात्रियों का विवरण निम्नलिखित है


1.अनूप पुत्र नामालूम उम्र करीब 35 वर्ष
2.धीरज पुत्र रामनारायन निवासी नामालूम उम्र करीब-32 वर्ष
3.मनीष पुत्र तेजकुमार निवासी रायबरेली महाराजपुर उम्र-करीब -25 वर्ष
4.रोहिनी पुत्र बसन्तलाल नि0 बहरावा गांव लौनार जिला रायबरेली उम्र- 22 वर्ष
5.शिवा पुत्र विनोद निवासी महाराजगंज रायबरेली उम्र-20 वर्ष
6.रामहेत पुत्र इन्द्रपाल निवासी चपरा थाना मोहनगंज जिला अमेठी उम्र-30 वर्ष
7.शनि पुत्र रामस्वरूप नि0 थाना मोहनगंज जिला अमेठी उम्र-52 वर्ष
8.गयाप्रसाद पुत्र रतिपाल नि0 पुरवा थाना मोहनगंज जिला अमेठी उम्र-45 वर्ष
9.आयुष कुमार पुत्र अवधेश नि0 गठियाबाद थाना मोहनगंज जिला अमेठी उम्र-07 माह
10.सन्तराम पुत्र त्रिभुवन नि0गनेशगंज थाना शिवगढ जिला रायबरेली उम्र-करीब 35 वर्ष
11.नीरज पुत्र रामकिसन नि0 अहलाना महाराजगंज जिला रायबरेली उम्र-19 वर्ष
12.कुशुम पत्नी धर्मराज यादव पता नामालूम
13.प्रियांशु नि0 महाराजगंज उम्र करीब 12 वर्ष
14. लड्डू पुत्र मायाराम नि0 महाराजगंज जिला रायबरेली उम्र-6 वर्ष
15.पिंकी पत्नी मायारामनि0 महाराजगंज जिला रायबरेली उम्र-28 वर्ष
16.प्रियंका पुत्र छोटेलाल नि0 महाराजगंज जिला रायबरेली उम्र-18 वर्ष(गंभीर घायल)
17. सरोज पुत्र रामहेत नि0 खानपुर थाना मोहनगंज जिला अमेठी उम्र-28 वर्ष
18.रविन्द्र पुत्र राजेश नि0 छत्तरपुर दिल्ली उम्र-28 वर्ष(गंभीर घायल)
19.सलीम चौधरी नि0 दिल्ली साईबाग(गंभीर घायल)
20. अवधेश कुमार पुत्र हरीबक्स नि0 अमेठी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949