search

बोटिंग, लेजर शो और म्युजिकल झरना...पटना के गांधी सरोवर को मिलेगा नया रूप, 14 करोड़ की लागत से काम शुरू

cy520520 2025-11-24 13:36:40 views 1240
  

पटना के गांधी सरोवर का विकास। फाइल फोटो  



अनिल कुमार, पटना सिटी। नई सरकार के गठन के बाद पटना साहिब की ह्दयस्थली गांधी सरोवर (मंगल तालाब) के विकास की प्रक्रिया फेज वन से आरंभ हो चुकी है। 25 एकड़ में फैले इस काजू के आकार वाले तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने अगले वर्ष नवंबर तक गांधी सरोवर को नए रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस कार्य योजना की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, और चौदह करोड़ की लागत से चार फेज में संपन्न होने वाले विकास कार्य को एक वर्ष में पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार सरकार का मानना है कि तालाब और उसके क्षेत्र के विकास से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश से तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब आने वाले सिख और अन्य पर्यटकों के लिए यह क्षेत्र आकर्षक, रोचक, मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, स्वास्थ्यवर्धक और रमणीक स्थल के रूप में उभरेगा।

पन्ना लाल यादव मुक्ताकाश मंच के साथ ही सरोवर के चारों ओर निर्मित भवनों का जीर्णोद्धार कर इसे जन उपयोगी बनाया जाएगा। यह क्षेत्र बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धों सभी के लिए महत्वपूर्ण बन जाएगा।
चार फेज में होगा सौंदर्यीकरण

गांधी सरोवर परिसर के विकास में पहले फेज का कार्य एनएनटी डेवलपर प्रोजेक्ट के मैनेजर सोनू कुमार ने बताया कि चार फेज में गांधी सरोवर का सौंदर्यीकरण होगा।

पहले फेज में सरोवर के उत्तरी गेट के पास पार्किंग, दुकान, सेंट्रल प्लाजा, एडमिन ऑफिस, टायलेट ब्लाक, टिकट काउंटर, चहारदीवारी, टहलने का सार्वजनिक मार्ग और घाट का निर्माण होगा।

जल्द ही दूसरे, तीसरे और चौथे फेज का कार्य भी आरंभ होगा। दूसरे फेज में चिल्ड्रेन पार्क, डेढ़ मीटर का पाथ वे, टायलेट ब्लाक और चहारदीवारी का निर्माण होगा।

तीसरे फेज में वाटर बाडी, प्रवेश द्वार और तालाब के नाम के साथ हरित क्षेत्र का निर्माण होगा। चौथे फेज में दो मीटर का जागिंग ट्रैक, टायलेट ब्लॉक, सिटी स्कूल मैदान और चहारदीवारी का निर्माण होगा।
मनोरंजन के साधनों से भरपूर होगा पार्क

गांधी सरोवर परिसर को विकसित करने के साथ ही उसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यहां पर्यटकों के लिए नौका विहार, रंग-बिरंगी रोशनी वाला म्युजिकल झरना और दर्शकों के बैठने के लिए सुविधाजनक गैलरी का निर्माण होगा।

भारतीय संगीत के साथ बिहार के लोक गीतों पर पानी का फव्वारा थिरक कर दर्शकों को आनंदित करेगा। गांधी सरोवर का विकास हर किसी को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ बनाएगा।

बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिए ओपेन जिम, नागरिकों के लिए जागिंग और वाकिंग ट्रैक, योगा स्थल विकसित होगा। गांधी सरोवर परिसर में 120 फीट ऊंचा तिरंगा लहराता मिलेगा, जो भारतीय होने के गौरव का अहसास कराएगा।

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस प्रकार, गांधी सरोवर का विकास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि यह क्षेत्र स्थानीय लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145916

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com