search

नशे की कमाई से बनाया दोमंजिला घर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में तस्कर की 35 लाख की संपत्ति की जब्त

LHC0088 2025-11-24 13:07:32 views 1203
  

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में एक ड्रग तस्कर की लगभग 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति अटैच की (प्रतीकात्मक फोटो)



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बडगाम जिले में एक ड्रग तस्कर की लगभग 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति अटैच की। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह संपत्ति हिलाल अहमद मीर उर्फ हिलाल गलवान की है जो एनडीपीएस मामले में आरोपी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संपत्ति मगाम इलाके में एक दोमंजिला मकान है। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर की लगभग 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति और एक कार अटैच की है। अधिकारी के अनुसार जांच से पता चला है कि आरोपी ने यह संपत्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय से अर्जित की थी।

उन्होंने आगे कहा कि उचित कानूनी प्रक्रियाओं और ठोस सबूतों के आधार पर संपत्ति और वाहन को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत औपचारिक रूप से जब्त कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और शून्य-सहिष्णुता की नीति को पुष्ट करती है। उन्होंने लोगों से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165005