search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 26 नवंबर से होगी तापमान में गिरावट

Chikheang 2025-11-24 13:07:17 views 856
  

झारखंड का मौसम। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह और शाम ठंड का असर बना रहता है, जबकि धूप खिलते ही ठंड का असर कम हो जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले चार दिनों तक यानी 27 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध, जबकि और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जिस कारण तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह स्थिति 28, 29 और 30 नवंबर को भी बने रहने की बात कही जा रही है। 29 और 30 नवंबर को लेकर जारी Weather Update में बताया गया कि दोपहर, शाम या रात तक सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
Jharkhand Weather Forecast

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक यानी 24 और 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 26, 27 और 28 नवंबर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वर्तमान में किसी विशेष मौसमीय परिवर्तन की सूचना जारी नहीं की गई है। दिनभर लोग खिली धूप का लुत्फ उठा रहे हैं।
नवंबर के अंत में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह के अंत तक रांची व आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167683