search

सरकारी अस्पताल के निर्माण की मांग तेज, गुरुग्राम में कांग्रेस ने सरकार के विरोध में की भूख हड़ताल

deltin33 2025-11-24 07:06:01 views 730
  

स्वास्थ्य सुवाओं में सुधार के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान कांग्रेसी। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले में सरकारी अस्पताल के निर्माण की मांग और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने को लेकर कांग्रेस सेवादल के बैनर तले रविवार को कांग्रेसियों ने एक दिन के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल की। पुराने सिविल अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी पहुंचे और भूख हड़ताल को समर्थन दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि गुरुग्राम के पुराने सरकारी अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने के बाद भाजपा सरकार ने यहां 400 बेड के आधुनिक अस्पताल के निर्माण का वादा किया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद अस्पताल तो दूर, सरकार ने उस स्थान पर अस्थाई पार्किंग बना दी है।

यह बेहद शर्मनाक है कि जिस गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी कहा जाता है, जहां से पांच बार के सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्री हैं और उनकी बेटी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री है, वहां बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का यह हाल है। कैप्टन ने हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार को अवैध करार देते हुए कहा कि यह सरकार 25 लाख वोट चोरी के सहारे बनी है।
अस्पताल की एक ईंट नहीं लगी

कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि पहले कभी 700 तो कभी 500 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा भाजपा सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री कर चुके हैं। भाजपा सरकार अब तक यह ही तय नहीं कर पाई है कि गुरुग्राम में आखिर कितने बेड का अस्पताल बनाया जाए। पुराने सिविल अस्पताल को बनाने के नाम पर छह साल में एक ईंट तक नहीं लगाई गई।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि 10 मंजिला अस्पताल बनाने की घोषणा करके गुरुग्राम की जनता को बड़े सपने दिखाने का सरकार ने चुनाव के दौरान वादा किया था। हकीकत में अभी सब कोसों दूर है। सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण सिंह सैनी, सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सैनी, राजीव यादव, राहुल यादव, एडवोकेट सूबे सिंह यादव, मुकेश डागर, मनोज अहूज, श्यामलाल व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476130