search

जालंधर: गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच जारी, शरीर पड़ा था काला

deltin33 2025-11-24 02:37:30 views 887
  

जालंधर: गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच जारी। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, जालंधर। गांधी वनिता आश्रम में शुक्रवार शाम को एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले में सामने आया कि शव काला पड़ गया था। उसकी टांग पर गहरा जख्म था।

बताया जा रहा है कि लड़की आश्रम से दोबारा भागने की फिराक में थी और उसने जिस ग्रिल को उखाड़ने की कोशिश की, उसमें करंट आ गया। इसकी वजह से नीचे गिर गई और उसके सिर पर भी चोट आई। उधर, इस मामले में डीसी जालंधर ने इस मामले में जांच करने के आदेश किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लड़की पहले भी आश्रम से फरार हो गई थी, जिसके पुलिस ने ढूंढ़ कर वापस आश्रम में दाखिल करवाया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव फिरोजपुर में रहने वाले उसके स्वजन को सौंप दिया। रविवार को स्वजन जालंधर आए और शव ले गए।

बता दें कि शुक्रवार देर शाम को गांधी वनिता आश्रम में 17 वर्षीय युवती बाथरूम में गिर गई और सिर पर चोट आई। बाकी लड़कियों को पता चला तो उन्होंने प्रबंधकों को बताया। लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल में लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना दो के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया था कि गांधी वनिता आश्रम के अधिकारियों बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833