search

दिल्ली के मुंडका में चल रहा था ‘गैस का अवैध कारखाना’, 563 सिलेंडर और 15 रीफिलिंग मशीनें बरामद; मालिक गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-24 02:37:23 views 889
  

दिल्ली के मुंडका में क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम पर छापा मारकर अवैध एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने गोदाम मालिक विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर घरेलू सिलेंडर से गैर-कानूनी तरीके से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडर में रीफिल करने का आरोप है। इस तरह वह मुंडका के स्वर्ण पार्क रिहायशी इलाके में लोगों की जान खतरे में डाल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने गोदाम से 563 LPG सिलेंडर, 15 इलेक्ट्रॉनिक फिलिंग मशीन, वजन करने वाली मशीनें और गैर-कानूनी सीलिंग के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने सिलेंडर ले जाने में इस्तेमाल पिकअप ट्रक और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

DCP विक्रम सिंह ने बताया कि इस खतरनाक काम से न सिर्फ रिहायशी इलाके में लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पुलिस टीम ने फूड सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स के अधिकारियों के साथ मुंडका के स्वर्ण पार्क, मंगल बाजार रोड पर साईं लॉजिस्टिक्स पर छापा मारा।

मौके से गोदाम मैनेजर रामनिवास, रीफिलिंग कर्मचारी अवनेश, रीफिलिंग कर्मचारी मनोज कुमार, लोडर/अनलोडर अर्जुन और लोडर/अनलोडर शाहरुख खान को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मालिक और मास्टरमाइंड विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह पीरा गढ़ी कैंप, शकूर बस्ती डिपो का रहने वाला है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167048