search

कानपुर में शादी में नेग को लेकर किन्नर गुटों में विवाद, जमकर हुई मारपीट

deltin33 2025-11-24 01:37:09 views 1259
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां क्षेत्र में फिर एक बार वैवाहिक कार्यक्रमों पर में नेग पर अधिकार को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने आरोप लगाकर चकेरी पुलिस को तहरीर दी है। यह विवाद सनिगवां में एक ही वैवाहिक कार्यक्रम में दोनों पक्षों द्वारा नेक के लिए पहुंचने पर हो गया। बतादें कि इसके पूर्व में भी किन्नरों के बीच नेग विवाद में मारपीट हो चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

सनिगवां स्थित एक गेस्ट हाउस में बीती रात शनिवार को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान किन्नरों के अलग - अलग दो पक्ष वहां नेग लेने पहुंचें। जहां पर नेग पर अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर उनके बीच गेस्ट हाउस के बाहर ही कहासुनी के बाद बढ़े विवाद पर मारपीट हुई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पहुंची ने मामले को शांत कराया। फिर रविवार को दोनों पक्षों ने चकेरी थाने में तहरीर दी।

  

दी तहरीर में एक पक्ष की सनिगवां कांशीराम कालोनी निवासी रोली गुड़िया ने आरोप लगाया है, कि बीते शनिवार की रात को नौबस्ता निवासी काजल किन्नर अपने साथियों के साथ जबरन शादी में नेग लेने पहुंच गईं। जब उन्होंने उनका क्षेत्र होने की बात कही, तो काजल ने अपने साथी किन्नरों के साथ उनसे मारपीट की। रोली ने बताया कि पूर्व में भी वह लोग उनसे मारपीट कर चुके हैं।

  
मारपीट और लूट का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष से किन्नर काजल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने ही क्षेत्र में नेग लेने पहुंची थीं। लेकिन, पहले से घात लगाए रोली गुड़िया समेत उनके साथियों ने मारपीट कर उनसे चेन, अंगूठी और 35 हजार रुपये लूट लिए। मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि दोनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। आगे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833