search

Raj Kapoor की झलक के लिए लोगों ने कंधों पर उठा ली थी टैक्सी, रशिया में सड़कों पर हो गया था ट्रैफिक जाम

Chikheang 2025-11-23 23:38:21 views 883
  

राज कपूर की फिल्म की 64 मिलियन से ज्यादा बिकी थी टिकटें/ Photo- X Account  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई उनकी फिल्म लेगेसी को राज कपूर बिल्कुल अलग लेवल पर लेकर गए। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंडिया में तो उनकी फैन फॉलोइंग थी ही, लेकिन विदेशों में भी राज कपूर की फिल्मों को काफी सराहा जाता था। खास तौर पर मॉस्को में। रशिया में राज कपूर के लिए फैंस में जिस कदर दीवानगी थी, उसे आज भी कोई बीट नहीं कर पाया है। शोमैन की एक फिल्म ऐसी थी, जिसकी वहां पर 64 मिलियन से ज्यादा टिकट बिकी थी। एक बार तो लोगों ने उन्हें टैक्सी समेत उठा लिया था। क्या है राज कपूर से जुड़ा ये मशहूर किस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
2 साल तक मॉस्को के थिएटर से नहीं हटी थी फिल्म

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी से पहले हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर डाइनिंग विद द कपूर की डॉक्यु सीरीज रिलीज हुई है, जिसमें उनके नाती अरमान जैन ने एक लैविश लंच का आयोजन किया, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। उन्होंने दिग्गज अभिनेता की पार्टी, उनकी फिल्मों, उनके जिंदगी जीने के तरीके से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ में बिका राज कपूर का बंगला, पुश्तैनी घर को बेचने की आखिर क्या थी मजबूरी?

डॉक्यु-सीरीज में इस दौरान ये भी बताया गया कि साल 1954 में जब राज कपूर और नरगिस दत्त की फिल्म \“आवारा\“ मॉस्को (रशिया) में रिलीज हुई थी, तो 2 साल तक ये फिल्म वहां के थिएटर से नहीं हटी थी। \“आवारा\“ उनकी पहली ऐसी फिल्म थी, जिसकी रशिया में 64 मिलियन से ज्यादा टिकट बिकी थी। थ्रो-बैक फुटेज शेयर करते हुए उसमें ये भी दिखाया गया कि राज कपूर को देखने के लिए वहां सड़के जाम हुई हैं और राज कपूर भारी भीड़ के बीच में डांस करते हुए उस पल को एन्जॉय कर रहे हैं।

  
टैक्सी समेत राज कपूर को कंधें पर उठाया

एक तरफ जहां आवारा की रिलीज के दौरान राज कपूर को देखने के लिए सड़कों पर भीड़ इकठ्ठा हो गई, तो वहीं दूसरी तरफ \“मेरा नाम जोकर\“ के प्रमोशन के दौरान तो उनकी कार को ही लोगों ने कन्धों पर उठा लिया था। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, राज कपूर ने \“मेरा नाम जोकर\“ के प्रमोशन के दौरान लंदन से अचानक सीधा मॉस्को जाने का निर्णय लिया, जिसके बारे में उन्होंने किसी को भी पहले से इन्फॉर्म नहीं किया था। ऐसे में जब वह मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरे तो कोई उन्हें लेने नहीं आया। जैसे ही राज कपूर बाहर निकले और टैक्सी में बैठे, तो उन्हें फैंस ने देख लिया और वहां पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ इकठ्ठा हो गई कि राज कपूर को टैक्सी समेत लोगों ने कन्धों पर उठा लिया।

  

रशिया में राज कपूर की फिल्म \“आवारा\“ \“ब्रोडियागा\“ नाम से रिलीज हुई थी। वहां पर फिल्म का आवारा हूं गाना तो बहुत ही पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म के अलावा उनकी मेरा नाम जोकर और श्री420 भी बहुत ही सफल रही थी।

यह भी पढ़ें- Raj Kapoor का नाती बॉलीवुड में फ्लॉप... एक फिल्म के बाद इंडस्ट्री से बनाई दूरी... अब कर रहा है ये काम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167665