search

Samastipur News : चुनाव खत्म ... बढ़ी अपराधिक घटनाएं, समस्तीपुर जिले में आखिर किसने दी बंदूकों को खुली छूट?

deltin33 2025-11-23 22:37:36 views 944
  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में चुनावी माहौल खत्म होते ही एक बार फिर से अपराधियों का बोलबाला कायम हो चला है। बंदूकें गरजनी शुरू हो चुकी है। गोली मारकर हत्या और जख्मी किए जाने की दो घटनाएं सामने आयी है। बदमाशों का मनोबल तो इस कदर बढ़ चला है कि अब पुलिस वाहन पर हमला करने से भी नहीं बाज आते। इसके अलावा एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हत्या के अलावा लूट और चोरी की घटनाएं भी दर्ज की गई है। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन चुनावी सख्ती खत्म होने बाद में एक बार फिर से पूर्व की भांति ही बदमाशों का बोलबाला कायम हो चला है। वारिसनगर थाना क्षेत्र में बंधक बनाये गए ट्रैक्टर चालक को मुक्त कराने गई पुलिस बल पर बदमाशों ने न केवल हमला कर उनकी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया बल्कि एक पदाधिकारी की पिस्टल भी छिन ली।

विभूतिपुर के कल्याणपुर महावीर चौक पर शुक्रवार की रात बेखौफ बदमाशों ने एक चौकीदार को बंधक बनाकर कर जेवरात की दुकान में लूटपाट की। इससे पूर्व इसी थाना क्षेत्र के नरहन में सरपंच के पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। खानपुर थाना के मरवा गांव में जेल से निकले एक बदमाश ने सिगरेट नहीं देने पर एक पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर एक बार फिर से सलाखो के पीछे भेज दिया। इसके अलावा वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला भी किया गया। दरोगा के सर फोड़ दिए गए। चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुई है। कल्याणपुर और विद्यापतिनगर में दुकान में चोरी की घटनाएं दर्ज की गई है। इसके अलावा जमीनी और आपसी विवाद की वजह से भी घटनाएं घटित हो रही है। पुलिस घटनाओं के बाद में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
ठंढ़ बढ़ने से चोरी में इजाफा की आशंका

जिले में ठंड का मौसम आते ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती है। पुलिस के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को विशेष निगेहबानी करनी होगी। क्षेत्र में सक्रियता से ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिलेगी। शुरुआत के दिनों में ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की घटनाएं भी सामने आनी शुरू हो चुकी है। आशंका है कि ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदातें भी बढ़ेगी।
कट्टा और अवैध हथियार पर अंकुश लगाने की जरूरत

जिले में हथियार बरामद की कार्रवाई गत कुछ दिनों से धीमी हो चुकी है। जबकि, आए दिन हथियार के इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें सामने आती रहती है। पुलिस पूर्व में हथियार से तस्करी के मामलों में भी कुछ अधिक सफलता हासिल नहीं कर सकी है। जबकि, मुसरीघरारी में कुछ माह पूर्व धराए एक तस्कर से गिरोह तक पहुंचने का दावा किया गया था। उक्त मामले में उसके बाद से आजतक कोई गिरफ्तारी आदि नहीं हो सकी। यह कहीं न कहीं पुलिस की खामी को दर्शाता है। अवैध हथियार के फोटो वीडियो वायरल होने मामले में पुलिस की कार्रवाई दम तोड़ती प्रतीत होती है। वैनी थाना क्षेत्र में काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक फायरिंग की वीडियो सामने आयी थी। पुलिस ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी।
हाल के दिनों में हुई घटनाएं

14 नवंबर : विद्यापतिनगर थाना के सिमरी गांव में किराना दुकान में चोरी। पीड़ित जगदीश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
15 नवंबर : वारिसनगर में रात को दुकान बंद करने बाद में उधार सिगरेट मांगने पर दुकानदार अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दो को नामजद कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
16 नवंबर : विभूतिपुर थाना के विरसहिया में एक पुत्र ने अपने ही पिता पर कट्टा तान दिया। स्वजनों की मदद से किसी तरह से पुत्र के हाथ से कट्टा छीना गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पिता ने कट्टा थाना पुलिस के हवाले करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस आरोपी की खोज में जुटी है।
16 नवंबर : दलसिंहसराय के चकशेखू वार्ड 4 में एक युवक का शव पुलिस ने उसके ही घर से बरामद किया। मृतक नीरज कुमार सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। उसके शरीर पर कुछ निशान भी पाए गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
17 नवंबर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव में एक किसान की हत्या जमीनी विवाद की वजह से पीट-पीटकर कर दी गई। मृतक बृजनंदन सिंह को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
17 नवंबर : मुसरीघरारी के रायटोली गांव में पुलिस टीम पर हमला किया गया। इसमें एक दरोगा का सिर फाड़ दिया गया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एक को किसी तरह से पुलिस ने खेदड़ कर पकड़ा। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, शेष किसी की अब तक गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है।
19 नवंबर : विभूतिपुर थाना के नरहन में सरपंच पुत्र को गोली मारकर किया जख्मी। आदित्य उर्फ सोनू अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा। पुलिस ने उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही। अब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
22 नवंबर : विभूतिपुर के कल्याणपुर महावीर चौक पर चौकीदार को बंधक बनाकर शटर तोड़कर किया चोरी। घटना में 15 लाख से अधिक का सोना चांदी का जेवरात ले गए चोर। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। चौकीदार सुबह में लोगों को नदी किनारे रस्सी से बंधा मिला।
22 नवंबर : कल्याणपुर थाना के दरभंगा मुख्य सड़क पर गोपालपुर गाछी के समीप एक पिकअप चालक से हथियार के बल पर लूटपाट की गई। बिस्किट व्यापारी के पिकअप के चालक दरभंगा के राहुल कुमार से डेढ़ लाख की लूट लिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459266

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com