search

पविविनिलि के एमडी समेत दो अभियंताओं को अवमानना का नोटिस... यह है मामला

deltin33 2025-11-23 21:37:44 views 801
  

उच्च न्यायालय ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी और दो अभियंताओं को वाहनों के टेंडर मामले में अवमानना का नोटिस भेजा है। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। वाहनों के टेंडर मामले में हाईकोर्ट ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता, मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह को नोटिस जारी कर एक माह में आदेश के अनुपालन का शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही कारण बताने के लिए कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई की जाए। 12 सितंबर को हाई कोर्ट ने भूमि एंटरप्राइजेज की याचिका पर सुनवाई की थी। याचिका में विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता प्रथम द्वारा अधिकारियों के लिए 24 वाहन किराये पर लेने के लिए जारी टेंडर में अनियमितता की शिकायत की थी। सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने टेंडर पर स्टे का आदेश दिया था। याचिकाकर्ता के वकील रजत ऐरन ने बताया कि स्टे के बावजूद ठेकेदार के वाहनों का प्रयोग निरंतर किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476025