search

यमुनानगर: क्लिक करते ही पता चलेगी लोकेशन, कचरा उठान के लिए कहां तक पहुंचा वाहन

LHC0088 2025-11-23 21:07:02 views 617
  

यमुनानगर: क्लिक करते ही पता चलेगी लोकेशन। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। ट्विन सिटी में डोर टू डारे कचरा उठान के लिए वाहन कहां तक पहुंचा है। कालोनी में आएगा या नहीं। इसकी जानकारी एक क्लिक करते ही मिल सकेगी। शहरी स्थानी निकाय विभाग ने इसके लिए पोर्टल तैयार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कचरा उठान में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों पर यह निर्णय लिया गया है। पोर्टल को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। बता दें कि शहर में डोर टू डोर कचरा उठान व निपटान का कार्य एजेंसी कर रही है।

सभी 22 वार्डों से डोर टू डोर कचरा उठान के लिए टिप्पर लगे हुए हैं। खासतौर पर नगर निगम में शामिल हुए 45 गांवों में कचरा उठान की व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। नगर निगम एरिया से हर दिन 250-300 एमटी कचरा निकल रहा है।
इस तरह करेगा पोर्टल काम

कचरा कलेक्शन सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए शहरी स्थानीय निदेशालय द्वारा एसडब्ल्यूएमडाटयूएलबीहरियाणाडाटइनडाटजीओवीडाटइन के नाम से पोर्टल शुरू किया है। इंटरनेट पर यह लिंक खोल कर शहरवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। पोर्टल खुलने के बाद शहरवासी को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। इसके बाद आपकी कालोनी में आने वाले वाहन को देखने के गारबेज वाहन लोकेशन पर क्लिक करना होगा। जहां आपकी कालोनी व वार्ड में आने वाले वाहन की जानकारी व उसकी लोकेशन मिल जाएगी। इससे शहरवासी को पता चल जाएगा कि उसकी कालोनी में वाहन कहां पहुंच गया है। किस वार्ड की किस कॉलोनी में कचरा कलेक्शन वाहन आ रहा है या नहीं, कब वाहन आएगा। यह भी जानकारी मिल सकेगी।
इसलिए लिया निर्णय

नगर निगम क्षेत्र की कुछ कालोनियों के लोगों को कचरा देने के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। लोग संशय में रहते है कि उनकी कालोनी में वाहन आएगा या नहीं। वाहन आएगा तब कब आएगा।

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का ठेका करीब 21 करोड़ में दिया गया है। डोर टू डोर कचरा उठान के लिए 182 टिप्पर लगे हुए हैं। घरों से निकलने वाले कूड़े को टिप्पर के माध्यम से गुलाब नगर स्थित सेकेंडरी प्वाइंट व कैल स्थित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में ले जाया जाता है। जहां पर कूड़े को उसकी श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग किया जाता है।
जुर्माना का भी प्राविधान

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य ठीक से नहीं करने पर नगर निगम एजेंसी पर जुर्माना लगाता है। यह जुर्माना जीपीएस की रिपोर्ट के आधार पर लगाया जाता है। यह जुर्माना तब लगाया जाता है जब कूड़ा उठान में लगे वाहनों की संख्या कम हो या फिर पूरे कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए जाते। पूर्व में कार्य कर चुकी एजेंसी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है।


शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ माहौल देना हमारी प्राथमिकता है। एसडब्ल्यूएम पोर्टल द्वारा डोर टू डोर कचरा उठान का काम करने वाली एजेंसी के वाहनों की मानिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा उठान के लिए वाहनों की संख्या पूरी कर ली गई है। यदि एजेंसी किसी तरह की कोताही बरतती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। - महाबीर प्रसाद, कमिश्नर, नगर निगम।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148419

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com