search

अलीगढ़ पुलिस में फेरबदल: सिविल लाइन व अकराबाद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

deltin33 2025-11-22 17:07:13 views 1280
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सिविल लाइन और अकराबाद थाना प्रभारी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। आठ इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग खलबली मच गई है।
सिविल लाइन व अकराबाद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, आठ इधर से उधर


सिविल लाइन क्षेत्र में छिनैती की घटनाओं व अन्य मामलों के चलते यह कार्रवाई होना माना जा रहा है। सिविल लाइन के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए उनकी जगह देहलीगेट थाना पर प्रभारी विनोद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देहली गेट का प्रभारी नगर कोतवाली के एसआई ईश्वर सिंह को बनाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इंस्पेक्टर रविचंद्र को सौंपी जिम्मेदारी

गौंडा के इंस्पेक्टर मनोज कुमार को नगर कोतवाली, लाइन हाजिर हुए अकराबाद के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसोदिया की जगह पिसावा के इंस्पेक्टर रविचंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई। गोधा प्रभारी सरिता सिंह को गौंडा, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह को पिसावा, महिला थाने की चौकी प्रभारी महिला दरोगा लोकेश बैंसला को गोधा, क्वार्सी थाने में तैनात महिला दरोगा निशा चौधरी को महिला थाना का अध्यक्ष बनाया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475663