search

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फोन पर दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-11-6 03:37:16 views 860
  



संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूहरी में बुधवार को एक परिवार को अज्ञात कॉलर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज की और परिवार को डराने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में खौफ फैल गया हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार ग्राम डूहरी के संदीप तोमर ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कॉल के दौरान आरोपी ने जान से मारने की भी धमकी दी।
घटना से भयभीत परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला गंभीरता से लिया गया है। जांच जारी है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। आरोपी की पहचान होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953