search

दालमंडी में विकास के नाम पर राजनीतिक ध्वस्तीकरण कर रही सरकार: अखिलेश यादव

cy520520 2025-11-22 16:08:14 views 378
  

अखिलेश यादव ने वाराणसी की दालमंडी में मार्ग चौड़ा करने के लिए की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक ध्वस्तीकरण करार दिया है।  



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी की दालमंडी में मार्ग चौड़ा करने के लिए की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक ध्वस्तीकरण करार दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि कई साल से भाजपा सरकार ने दालमंडी के व्यापारियों के लिए संकट पैदा किया है। दुकानों को ध्वस्त करना, उनके साथ अन्याय और अत्याचार है। यह इतिहास या विरासत को बचाने की कोई योजना नहीं है। यह ध्वस्तीकरण राजनीतिक है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा उस बाजार से चुनाव हारी है, इसीलिए व्यापारियों का नुकसान कर रही है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर दालमंडी के व्यापारियों से मुलाकात के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि जब व्यापारी और कारोबारी तैयार नहीं हैं तो सरकार उनकी दुकान और व्यापार क्यों छीन रही है? मुआवजे में दूसरी दुकान मिल सकती है लेकिन ग्राहक और बाजार कहां से लाएंगे। सरकार को किसी की जीविका छीनने का अधिकार किसने दे दिया? भाजपा व्यापार और व्यापारी विरोधी है।  

भाजपा वाले दूसरों को दुख देना अपनी ताकत का इजहार मानते हैं, लेकिन जब आप दूसरों को तकलीफ दोगे तो कुदरत अपना फैसला करेगी। जीत तो सिकंदर को भी अमर नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को दूसरे देशों में जाकर देखना चाहिए कि उन्होंने विरासत को बचााए रखकर विकास किया है पर हमारे मुख्यमंत्री तो सिंगापुर में स्पेन ढूंढ़ रहे थे। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में जितनी भी मेट्रो चल रही हैं, सब सपा सरकार की देन हैं। वाराणसी में भी मेट्रो के लिए डीपीआर बनाई गई थी।

मेट्रो का कार्य रोकने वाली भाजपा सरकार है। भाजपा के लोगों के पास झूठे सपनों के अलावा कुछ नहीं है। सरकार के दबाव में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अधिकारियों की सब मनमानी नोट हो रही है। समय आने पर इनको जवाब देना पड़ेगा। वो समय आएगा, जब अधिकारियों से वसूला जाएगा। सबके नाम नोट हो रहे हैं। ये सरकार जाने वाली है। सपा इनको हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रेसवार्ता के दौरान चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, युवजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित, राजू यादव, संदीप यादव आदि मौजूद थे।

इमरान की गिरफ्तारी से व्यापारी आक्रोशित

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान विरोध करने पर वीडीए की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपित इमरान अहमद उर्फ बबलू को चौक पुलिस ने नई सड़क से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी होते ही दालमंडी के व्यापारी आक्रोशित हो गए। उधर, दालमंडी गजाला परवीन व साइता खान के दो भवनों पर मुनादी कराई गई। इसके अलावा वीडीए ने आठ और भवन स्वामियों को रिमांडर नोटिस जारी किया। जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने बताया कि अवैध निर्माण के आरोप में आठ भवनों पर वर्ष 2018 में नोटिस जारी था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145844

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com