search

अमरोहा में विवाहिता की मौत: प्रेमी पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप, केस दर्ज

Chikheang 2025-11-22 15:06:43 views 858
  

सांकेतिक तस्वीर।



राशिद चौधरी, हसनपुर। जहर के सेवन से महिला की मृत्यु के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी के प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर पोस्टमार्टम से लौटे विवाहिता के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में विवाहित का प्रेमी जहर देकर पति की हत्या करने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन, विवाहिता के कदम अपना सुहाग खुद मिटाने की तरफ नहीं बढ़े थे।
विवाहिता के पति की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

तनाव में आकर विवाहिता ने पति को खिलाने के लिए प्रेमी द्वारा दिए गए जहर का 18 नवंबर को खुद सेवन कर लिया था हालत बिगड़ने पर पति ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान 20 नवंबर को शाम 7:30 बजे दम तोड़ दिया। मृत्यु से पहले पत्नी की वीडियो भी बनाई गई। जिसमें विवाहिता ने प्रेमी उमेश पर जहर देकर पति की हत्या करने के लिए दबाव बनाने की बात स्वीकार की थी। इतना ही नहीं पति को जहर देने की बात किसी से बताने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था।

वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति राजू सिंह की तहरीर पर गांव निवासी ई रिक्शा चालक उमेश कुमार के खिलाफ विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167150