search

गुलदार के आतंक से राहत: घंडियाल में सुबह-सुबह पिंजरे में फंसा खूंखार, महिला पर कर चुका था हमला

Chikheang 2025-11-22 13:36:36 views 1204
  

पिंजरे में पकड़ा गया गुलदार। फाइल



जागरण संवाददाता, कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम घंडियाल में लगाए पिंजरे में शनिवार सुबह एक गुलदार पकड़ा गया। चार दिन पूर्व इस गांव में गुलदार ने घास काटने गई प्रेमा देवी पर हमला किया था।
गुलदार ने महिला पर किया था हमला

बीती 15 नवंबर को घड़ियाल मल्ला गांव की प्रभा देवी पत्नी नरेंद्र सिंह अपनी साथी संगीता देवी, लीलावती देवी और सोनम के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में घास काट रही थी, जहां गुलदार ने प्रेम देवी पर हमला कर दिया। गुलदार उसे ऊपर के खेत से नीचे के खेत तक घसीटता ले गया। प्रभा देवी ने गुलदार पर दरांती से वार कर खुद की जान बचाई। घटना में प्रभा देवी की गर्दन, सर और कान के नीचे गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शनिवार सुबह पकड़ा गुलदार


इस घटना के बाद गांव में पिंजरा लगाया गया। ग्रामीण विनोद बिजोला ने बताया कि आज शुभ करीब छह बजे पिंजरे में गुलदार फंस गया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और गुलदार को रेंज ऑफिस ले जाने की तैयारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166886