search

पिता ने अपनी 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, चार महीने की हुई गर्भवती

Chikheang 2025-11-22 04:07:12 views 1240
  

पिता ने अपनी 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, लुधियाना। डिवीजन नंबर तीन के क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। यह घटना तब उजागर हुई जब नाबालिगा के पेट में दर्द हुआ और डाक्टर के चेकअप के दौरान वह गर्भवती पाई गई। परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित की पहचान मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी अली अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के पेट में कई दिनों से दर्द था, जिसे लेकर वह डाक्टर के पास गई। जांच में पता चला कि उसकी बेटी लगभग चार महीने की गर्भवती है। जब मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने पिता की घिनौनी हरकतों के बारे में बताया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार महीने पहले उसके पिता अली अहमद ने उसे बहाने से अपनी फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। एएसआइ सुलखन सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद वीरवार को ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अब आरोपित का भी सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931