search

गया टनकुप्पा के आठ पैक्स में शुरू हुई धान अधिप्राप्ति; पहले दिन 15.05 एमटी खरीद, किसानों में खुशी की लहर

LHC0088 2025-11-21 20:07:57 views 1035
  

आठ चयनित पैक्स में शुरू हुई धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया



फतेहपुर (गया)। टनकुप्पा प्रखंड में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। सहकारिता विभाग ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के कुल आठ चयनित पैक्स को धान खरीद की जिम्मेदारी दी है। इनमें से उतलीबारा और बरसौना पंचायत स्थित पैक्स में शुक्रवार को औपचारिक रूप से धान अधिप्राप्ति शुरू की गई। शुरुआत बेहद सकारात्मक रही और पहले ही दिन दोनों पैक्सों में कुल 15.05 एमटी धान खरीदा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उतलीबारा पैक्स में 07.05 एमटी तथा बरसौना पैक्स में 08 एमटी धान की खरीद की गई। स्थानीय किसानों में इसे लेकर भारी उत्साह देखा गया। किसानों का कहना था कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बेचने से उन्हें उचित लाभ मिलेगा और बाजार की अनिश्चितता से राहत भी मिलेगी।

इस वर्ष सहकारिता विभाग द्वारा ए श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तथा सामान्य धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकारी स्तर पर खरीद होने से किसानों को न केवल बेहतर मूल्य मिलता है बल्कि उनकी उपज का सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से विपणन भी सुनिश्चित हो पाता है।

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि धान बेचने के इच्छुक किसानों के लिए ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद किसानों का धान सीधे पैक्स के माध्यम से खरीदा जाएगा और अधिप्राप्ति के बाद समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि धान बेचने के लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा, जिसमें धान अधिप्राप्ति फार्म, ओटीपी के लिए मोबाइल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की रसीद या एलपीसी शामिल हैं। वहीं गैर-रैयत किसानों के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि का अनुशंसा पत्र अनिवार्य रहेगा।

मनीष कुमार ने कहा कि प्रखंड के शेष छह चयनित पैक्स भी जल्द ही अधिप्राप्ति प्रक्रिया शुरू करेंगे। इससे प्रखंड के अधिकतर किसानों को उनके नजदीकी पैक्स पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी।

धान अधिप्राप्ति की शुरुआत से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर समय पर खरीद से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और विपणन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। विभाग की इस पहल से टनकुप्पा प्रखंड के किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165056