deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

आंखों से आग उगलेगा रावण का पुतला, छाती और हाथ में चलते दिखेंगे चक्र, बागपत जिले में इन स्थानों पर होगा पुतला दहन_deltin51

LHC0088 2025-10-2 01:36:38 views 824

  आंखों से आग उगलेगा रावण का पुतला, छाती व हाथ में चलते दिखेंगे चक्र ( फाइल फोटो)





जागरण संवाददाता, बागपत: विजयदशमी का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसी के साथ जिलेभर में चल रही रामलीलाओं का मंचन भी संपन्न हो जाएगा। रामलीला आयोजकों द्वारा रावण पुतलों का दहन कराया जाएगा। बुधवार को जिले में कई स्थानों पर पुतलों को खड़ा करना शुरू कर दिया गया। कहीं 60 फीट तो कहीं 50 फीट के रावण का दहन होगा। कहीं दशानन आंखों से आग उगलता दिखेगा तो कहीं छाती और हाथ में चक्र चलते दिखेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


मुस्लिम परिवार ने बनाया पुतला

दोघट कस्बे के गांधी स्मारक इंटर कालेज प्रांगण में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतला क्रेन से खड़ा कराया जाएगा। 23 साल बाद यहां रामलीला मंचन किया गया। इन वर्षों में यहां रावण का पुतला भी नहीं फूंका गया था। इस बार लोगों में दशहरा को लेकर खासा उत्साह है। आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए दोघट के एक मुस्लिम परिवार ने पुतले को बनाया है। परिवार की तीसरी पीढ़ी के फरीद बताते हैं कि 23 साल से कस्बे में रामलीला बंद थी इसलिए वह दूसरे स्थानों पर जाकर रावण का पुतला बनाते थे, लेकिन इस बार अपने ही कस्बे में छोटा, हमजा, सादन के साथ रावण का पुतला बनाया है। रावण के मुंह व आंखों से आग निकलेगी। छाती एवं हाथों पर चक्र घूमते दिखाई देंगे। उसके बाद आतिशबाजी होगी।



वहीं, बागपत नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। इससे पहले मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। उसके बाद पुतले का दहन किया जाएगा। जिले में अन्य जगहों पर केवल रावण के पुतले का दहन होगा।
पुतला दहन का समय, स्थान और ऊंचाई

-बागपत में गोल्डन गेट स्कूल के पास 60 फीट के रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन शाम 7 बजे।

-अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज के मैदान पर 50 फीट रावण के पुतले का दहन रात 9 बजे।

rampur-general,intelligence surveillance,Qasims associates,terrorist activities,ATS investigation,Mujahideen Army,anti-national activities,Khajuria police station,radical Pakistani organizations,social media groups,Qasim Ali arrest,Uttar Pradesh news   

-दोघट कस्बे के गांधी स्मारक इंटर कालेज मैदान पर 55 फीट के रावण के पुतले का दहन शाम 3 बजे।

-खेकड़ा नगर में काठा रोड स्थित रामलीला मैदान पर 55 फीट के रावण के पुतले का दहन शाम 6 बजे।

-ललियाना गांव में काले सिंह बाबा मंदिर परिसर में 60 फीट रावण के पुतले का दहन रात 10 बजे।

-तितरौदा गांव में धर्मशाला के पास परिसर में 15 फीट के रावण के पुतले का दहन रात 11 बजे।

-अग्रवाल मंडी टटीरी में डीएवी इंटर कालेज के मैदान पर 35 फीट के रावण व कुंभकरण के पुतले का दहन शाम 5.30 बजे।



-अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित चौकी के सामने मैदान में 32 फीट के रावण के पुतले का दहन शाम 6 बजे।

-बिनौली स्थित बस स्टैंड के मैदान पर 50 फीट के रावण के पुतले का दहन शाम 6 बजे।



like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
77791