deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Dussehra 2025 Daan: दशहरा के दिन राशि के हिसाब से करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया भाग्य

LHC0088 2025-10-2 01:02:33 views 671

  Dussehra 2025 Daan: दशहरा का धार्मिक महत्व





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 02 अक्टूबर को दशहरा है। यह पर हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन  सार्वजनिक स्थानों पर रावण दहन किया जाता है। साथ ही देवी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

सनातन शास्त्रों में निहित है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर जगत की देवी मां जानकी को मुक्त कराया था। इसके बाद कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान श्रीराम, माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्या लौटे थे। इस शुभ अवसर पर दीवाली मनाई जाती है।



ज्योतिष शास्त्र में दशहरा के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान हैं। इन उपायों को करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। इसके साथ ही दशहरा के दिन दान भी किया जाता है। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Dussehra 2025 Daan) करें।


राशि अनुसार दान (Dussehra 2025 Daan)

  • मेष राशि के जातक दशहरा के दिन पूजा के बाद गेहूं और गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से करियर को नया आयाम मिलेगा।
  • वृषभ राशि के जातक विजयादशमी के दिन चावल और आटा का दान करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव की कृपा बरसेगी।
  • मिथुन राशि के जातक दशहरा के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें। इस उपाय को करने से कारोबार में  सफलता मिलेगी।
  • कर्क राशि के जातक दशहरा के दिन पूजा के बाद दूध और दही का दान करें। इस उपाय को करने से तनाव की समस्या दूर होगी।
  • सिंह राशि के जातक दशहरा के दिन गुड़, मूंगफली और सेब का दान करें। इस उपाय को करने से जॉब में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
  • कन्या राशि के जातक दशहरा के दिन हरे रंग के कपड़े और चूड़ियों का दान करें। इस उपाय को करने से गणेश की कृपा आप पर बरसेगी।
  • तुला राशि के जातक दशहरा के दिन सफेद रंग के कपड़े और धन का दान करें। इस उपाय को करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
  • वृश्चिक राशि के जातक दशहरा के दिन पूजा के बाद सेब और कपड़े का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल मजबूत होगा।
  • धनु राशि के जातक दशहरा के दिन जरूरतमंदों को पीले रंग के कपड़े और अन्न का दान करें। इस उपाय को करने से गुरु की कृपा बरसेगी।   
  • मकर राशि के जातक विजयादशमी के दिन कपड़े, अन्न और धन का दान करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा बरसेगी।
  • कुंभ राशि के जातक दशहरा के दिन नीले रंग के वस्त्र और जूते-चप्पल का दान करें। इस उपाय को करने से शनि जी की कुदृष्टि से मुक्ति मिलेगी।
  • मीन राशि के जातक विजयादशमी के दिन खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों के मध्य वितरण करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा।


यह भी पढ़ें- कहीं सोना पत्ती, तो कहीं सिंदूर खेला; भारत के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे मचती है दशहरा की धूम



यह भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69126