लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची से 1.94 लाख कम मतदाता
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसके अनुसार जिले की मतदाता सूची में 32 लाख 91 हजार 478 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 17 लाख 42 हजार 79 पुरुष और 15 लाख 49 हजार 310 महिला मतदाता हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके अलावा अन्य निर्वाचकों की संख्या 89 है। इस सूची में लोकसभा चुनाव से 1.94 लाख कम मतदाता हैं। वहीं प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 88 हजार 108 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। इसके पूर्व एक अगस्त को मतदाता सूची (प्रारूप) प्रकाशन के तहत जिले में कुल मतदाता 32 लाख तीन हजार 370 था।
यह संख्या पहले प्रारूप मतदाता सूची की तुलना में 2.75 प्रतिशत अधिक है। अंतिम प्रकाशन सूची में युवा मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या में करीब 18 हजार का नाम जुड़ा है।
18 बुजुर्ग वोटरों का नाम सूची से हटाया गया
इस आयु वर्ग के जिले में अब कुल 54 हजार 92 मतदाता हो गए है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 11 हजार 743 हो गया है। पहले प्रारूप सूची में 11 हजार 781 था। सत्यापन के बाद 38 बुजुर्ग वोटरों का नाम सूची से हटाया गया है।
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या अंतिम प्रारूप सूची में 24 हजार 178 है। जबकि पहले प्रारूप सूची में 22 हजार 530 था। दिव्यांग मतदाताओं में करीब डेढ़ हजार की वृद्धि हुई है। प्रशासन द्वारा जारी 30 सितंबर को निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार बताए गए हैं।
विधानसभा मतदाता विवरण
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य मतदाता कुल मतदाता
गायघाट
168978
151193
07
320178
औराई
165069
144703
08
309780
मीनापुर
149157
132158
08
281323
बोचहां
150583
133404
01
283988
सकरा
143609
127764
09
271382
कुढनी
161477
143123
04
304604
मुजफ्फरपुर
164441
150764
17
315222
कांटी
167826
149728
15
317569
बरुराज
147224
129536
06
276766
पारू
164171
146833
07
311011
साहेबगंज
159544
140104
07
299655
- कुल मतदाताओं में: पुरुष मतदाता- 1742079, महिला मतदाता- 1549310, अन्य मतदाता- 89
- कुल मतदान केंद्र- 4186 कुल बीएलओ- 4186
- मतदाता में वृद्धि - 2.75 प्रतिशत
एक नजर में मतदाता सूची
पहले 34 लाख 86 हजार 215 मतदाता थे। प्रारूप प्रकाशन के बाद 32 लाख तीन हजार 370 मतदाता बचे थे। उस समय दो लाख 82 हजार मतदाताओं के नाम कटे थे। इसके बाद अंतिम प्रकाशन में करीब 88 हजार नाम मतदाताओं के जुड़े।
इससे कुल मतदाताओं की संख्या अब 32 लाख 91 हजार 478 हो गई। यानी कुल एक लाख 94 हजार 737 मतदाताओं के नाम कटे। इसमें एक लाख से अधिक मृत मतदाता थे, जबकि अन्य में परमानेंट शिफ्ट हो चुके और डुप्लीकेट वोटरों के नाम थे। |