search

UP: हरदोई में स्कूल की प्रयोगशाला से बाहर फेंके गए कैमिकल से रिसाव होने से 25 बच्चे बीमार

deltin33 2025-11-20 17:07:53 views 890
  

संडीला के लायंस पब्लिक स्कूल



जागरण संवाददाता, हरदोई : संडीला के लायंस पब्लिक स्कूल में प्रयोगशाला में प्रयोग के उपरांत बाहर फेंका गया कैमिकल बच्चों के लिए काफी घातक हो गया। इस कैमिकल से गैस का रिसाव होने लगा और इसकी चपेट में आने से 25 बच्चों की तबीयत काफी खराब हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन बच्चों को खांसी, सांस लेने में परेशानी, सिर चकराने और उल्टी होने की शिकायत स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्रयोगशाला की गैस की चपेट में आने से कुछ बच्चों की हालत गंभीर है। स्कूल में बच्चों के बीमार होने की घटना की सूचना पर अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान दिखें।

प्रयोगशाला में प्रयोग के उपरांत बाहर फेंके गए कैमिकल से हुए गैस के रिसाव की गंध विद्यालय के कक्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक पहुंच गई, इससे वह उसकी चेट में आ गए। इस गैस के प्रभाव के कारण कई बच्चे बेहोश होकर कक्ष में गिर गए।

घटना के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस के रिसाव के कारणों को पता कर रहे हैं। कुछ लोगों को मानना है कि गैस का रिसाव औद्योगिक इकाई से गैस का रिसाव हुआ है। फिलहाल अधिकारी सभी बिदुंओं की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475830